
MG Comet EV: भारत में इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। सभी कार निर्माता कंपनियां इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हर साल नई EV गाड़ियाँ पेश कर रही हैं। हालाँकि, कुछ EV गाड़ियाँ इतनी महँगी होती हैं कि कुछ लोगों का इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सपना अधूरा रह जाता है।
लेकिन MG Comet EV ने भारतीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह कार कुछ समय पहले ही लॉन्च की गई थी और ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। इस कार को “छोटू इलेक्ट्रिक” के नाम से भी जाना जाता है। यह कार कुछ ही महीनों में कई हजार यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है।
230Km की रेंज
MG Comet Ev मिनी कारों में से एक है इस कार में शानदार माइलेज और फीचर्स को इस्तमाल किया गया है। जिसके कारण ये EV लोगों को अट्रैक्टिव कर रही खरीदने के लिए , साथ ही इस EV में आपको परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर मिलती हैं जो की जो 42PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क बनाता है।
इस हाई पावर मोटर को 17.3kWh लिथियम-आयन बैटरी से पावर मिलती हैं, जो की IP67-रेटेड बैटरी है। इस बैटरी को 3.3kW चार्जर से 0 से फुल चार्ज करने में 7 घंटे का समय लगता है। सूत्रों के अनुसार 5 महीने में अंदर 4500 यूनिट्स तक की बिक्री हुई थी जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कार लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। अपने इस कार की बैटरी को एक बार फुल चार्जबकर दिया तो ये 230 किलोमीटर तक का सफर आसानी से तय कर पाएंगी।

फीचर्स
MG Comet EV कार में आपको अभी तक का सबसे शानदार माइलेज और फीचर्स देखने को मिल रहे है। इसी कारण इस EV की बिक्री बढ़ती जा रही है। इसमें आपको 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वही एक और 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट भी मिल जाता हैं जो की वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता हैं। बता दे कि इस कार में 55 से भी ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स को शामिल किया गया है जिनमे आपको टू-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, i-Smart टेक्नोलॉजीभी दिया जा रहा है।
कीमत
MG Comet EV लाजवाब फीचर होने के साथ भी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 7 लाख रुपए बताया जा है। वही Top वेरिएंट की कीमत 10 लाख रूपये है। इस कार का मुकाबला टियागो EV, नेक्सन EV और पंच EV से रहता हैं। अगर आप EV कार खरीदने को सोच रहे है तो इतनी दमदार कीमत में आपको सब कुछ दिया जा रहा है।